भारत सामान्य ज्ञान पर प्रश्न और उत्तर – India Questions and Answers in Hindi

भारत सामान्य ज्ञान पर प्रश्न और उत्तर – India Questions and Answers in Hindi
महत्वपूर्ण भारत सामान्य ज्ञान के प्रश्न और उत्तर एस एस सी, बैंक व् अन्य सभी परीक्षाओ के लिए हिंदी में
यहाँ हमने भारत देश से सम्बंधित सामान्य ज्ञान प्रश्न और उत्तर के विभिन्न भाग बनाये है प्रत्येक खंड में दस से अधिक भारत जीके के प्रश्न उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये है सभी भागो में भारत के विभिन्न श्रेणी के आधार पर जैसे, भारत में प्रथम, महिला, पुरुष, सबसे लम्बा, बड़ा, छोटा, नदी, मंदिर, ईमारत, भारत के इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, यातायात, प्रशिद्ध व्यक्ति आदि पर प्रश्न पूछे गए है बनाये गए सभी इंडिया जीके () सेट्स सभी प्रतियोगी परीक्षाओ व् इंटरव्यू में आपके लिए सहायक होंगे.
Q1. इनमे से कौन राजस्थान का राज्य पशु है?
क. घोडा
ख. शेर
ग. ऊंट
घ. चील
उत्तर: ग. ऊंट
संछिप्त में जरूर पढ़े: राजस्थान सरकार ने रेगिस्तान के जहाज कहे जाने वाले ऊंट को 20 सितम्बर 2014 को राज्य पशु घोषित कर दिया। राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार चिंकारा के साथ-साथ अब ऊंट भी राज्य पशु बन गया है, अब ऊंट को मारने वाले को कम से कम एक साल की सजा भुगतनी पड़ेगी.
Q2. इनमे से किसे कविगुरु के नाम से जाना जाता है?
क. रविन्दनाथ टैगोर
ख. महाकवी कालिदास
ग. प्रेमचन्द
घ. इनमे से कोई नहीं
उत्तर: क. रविन्दनाथ टैगोर
संछिप्त में जरूर पढ़े: रवीन्द्रनाथ ठाकुर विश्वविख्यात कवि, साहित्यकार, दार्शनिक और भारतीय साहित्य के एकमात्र नोबल पुरस्कार विजेता हैं, रबीन्द्रनाथ ठाकुर को कविगुरु और गुरुदेव के नाम से कौन जाना जाता है, बांग्ला साहित्य के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक चेतना में नयी जान फूँकने वाले युगदृष्टा थे, वे एशिया के प्रथम नोबेल पुरस्कार सम्मानित व्यक्ति हैं.
Q3. इनमे से किस बैंक का नियन्त्रित उपक्रम में राष्ट्रीय आवास बैंक है?
क. बैंक ऑफ़ इंडिया
ख. बैंक ऑफ़ बड़ोदा
ग. पंजाब नेशनल बैंक
घ. भारतीय रिजर्व बैंक
उत्तर: घ. भारतीय रिजर्व बैंक
संछिप्त में जरूर पढ़े: भारतीय रिजर्व बैंक भारत का केन्द्रीय बैंक है। यह भारत के सभी बैंकों का संचालक है, रिजर्व बैक भारत की अर्थव्यवस्था को नियन्त्रित करता है, बाबासाहेब डॉ॰ भीमराव आंबेडकर जी ने भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना में अहम भूमिका निभाई थी. भारतीय रिजर्व बैंक का नियन्त्रित उपक्रम में राष्ट्रीय आवास बैंक है.
Q4. इनमे से कौन पहला अफ्रीकी संयुक्त राष्ट्र संघ का महासचिव था?
क. कोफ़ी अन्नान
ख. अदम्स बेकर
ग. अक्स्तों अन्नान
घ. बर्नेट अफोबी
उत्तर: क. कोफ़ी अन्नान
संछिप्त में जरूर पढ़े: कोफ़ी अन्नान एक घानाई कूटनीतिज्ञ हैं। वे 1962 से 1974 तक और 1974 से 2006 तक संयुक्त राष्ट्र में कार्यरत रहे। वे 1 जनवरी 1997 से 31 दिसम्बर 2006 तक दो कार्यकालों के लिये संयुक्त राष्ट्र के महासचिव रहे, कोफ़ी अन्नान पहले अफ्रीकी संयुक्त राष्ट्र संघ का महासचिव थे.
Q5. बनी – ठनी पेन्टिंग शैली भारत के किस शहर से सम्बंधित है?
क. विजयगढ़
ख. किशनगढ़
ग. विजयपुर
घ. हिमेसर गढ़
उत्तर: ख. किशनगढ़
संछिप्त में जरूर पढ़े: बनी-ठनी या एक भारतीय चित्रकला है जो किशनगढ़ चित्रकला से सम्बन्धित है इनकी रचना निहाल चन्द ने की थी, इसको राजस्थान की मोनालिसा भी कहा जाता है, -ठनी किशनगढ़ के प्रसिद्ध साहित्यकार महाराजा सांवतसिंह की भक्त नारी तथा कवयित्री थी, बनी-ठणी तो राजस्थानी शब्द है , इसका हिन्दी में मतलब सजी-धजी होता है, बनी – ठनी पेन्टिंग शैली भारत के किशनगढ़ शहर से सम्बंधित है.
Q6. इनमे से किस शासक ने भू-माप के लिए सिकंदरीगज शुरू किया था?
क. अकबर
ख. सिकंदर लौदी
ग. टीपू सुल्तान
घ. पृथ्वीराज चौहान
उत्तर: ख. सिकंदर लौदी
संछिप्त में जरूर पढ़े: सिकंदर लौदी ने भू-माप के लिए सिकंदरीगज शुरू किया था, सिकन्दर लोदी बहलोल लोदी का पुत्र एवं उत्तराधिकारी था इसका मूल नाम ‘निजाम ख़ाँ’ था और यह 17 जुलाई, 1489 को ‘सुल्तान सिकन्दर शाह’ की उपाधि से दिल्ली के सिंहासन पर बैठा था.
Q7. इनमे से वह कौन भारत सरकार का पदाधिकारी है जो संसद के किसी भी सदन की कार्यवाही में भाग लेने का अघिकार रखता है?
क. महान्यायवादी
ख. प्रधानमंत्री
ग. वित मंत्री
घ. आईपीएस अधिकारी
उत्तर: क. महान्यायवादी
संछिप्त में जरूर पढ़े: महान्यायवादी भारत सरकार का पदाधिकारी है जो संसद के किसी भी सदन की कार्यवाही में भाग लेने का अघिकार रखता है, भारत के महान्ययवादी की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है, जो व्यक्ति उच्चतम न्यायालय का न्यायधीश बनने की योग्यता रखता है.
Q8. भारत के किस शहर में नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ स्पोर्ट्स स्थित है?
क. दिल्ली
ख. पटियाला
ग. चंडीगढ़
घ. नहान
उत्तर: ख. पटियाला
संछिप्त में जरूर पढ़े: नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ स्पोर्ट्स पटियाला में स्थित एशिया का सबसे बड़ा खेल संस्थान है, यह भारतीय खेल प्राधिकरण का शैक्षणिक संस्थान है। पहले इसका नाम ‘राष्ट्रीय खेल संस्थान’ था.
Q9. इनमे से किस खेल से “विल्स ट्राफी” दी जाती है?
क. गोल्फ
ख. फूटबाल
ग. हॉकी
घ. क्रिकेट
उत्तर: घ. क्रिकेट
संछिप्त में जरूर पढ़े: “विल्स ट्राफी” क्रिकेट खेल में दी जाती है, 1991-92 विल्स ट्राफी 17 अक्टूबर और 25 अक्टूबर 1991 के बीच शारजाह में आयोजित त्रिकोणीय एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट था, इसमें पाकिस्तान, वेस्ट इंडीज और भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीमों को शामिल किया गया था.
Q10.इनमे से कितने वर्ष के अन्तराल में विश्व शतरंज चैंपियनशिप होती है?
क. 5 वर्ष
ख. 3 वर्ष
ग. 2 वर्ष
घ. 4 वर्ष
उत्तर: ग. 2 वर्ष
संछिप्त में जरूर पढ़े: विश्व शतरंज चैंपियनशिप शतरंज के विश्व विजेता खिलाड़ी निश्चित करने के लिए खेली जाने वाली प्रतियोगिता हैं, माना जाता है कि आधिकारिक विश्व चैम्पियनशिप आम तौर पर 1886 में शुरू कि गयी थी जब यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका में दो प्रमुख खिलाङी, जोहान ज़ुकेर्तोर्त और विल्हेम स्टेनिज एक मैच खेले थे, विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2 वर्ष के अन्तराल में होती है.

Comments