पौधे के रोगों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
पौधे के रोगों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी Vivek maurya 3/7/2018 पौधे हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा हैं. इनमें अधिकांश तौर पर रोग कवक के कारण होता हैं परन्तु बैक्टीरिया और वायरस भी कुछ अन्य रोगों को पैदा करते हैं. पौधों में कुछ बीमारियां abiotic या गैर-संक्रामक बिमारियों के रूप में भी वर्गीकृत होती हैं और वायु प्रदूषण, पोषक तत्वों की कमी आदि के कारण भी ये रोग बढ़ सकते हैं. पौधे के रोग के लक्षणों में रंग, आकार और कार्य में परिवर्तन होना शामिल होता हैं. इन रोगों के कारण पत्तियों का रंग भी उड़ सकता है या पौधे की पत्तियों पर कुछ पैच भी दिखाई दे सकते है. इस लेख में पौधों में रोग किन कारणों से होता है, क्या लक्षण होते है आदि के बारे में अध्ययन करेंगे. 1. पौधे का कौन सा रोग रिंग डिजीज के रूप में जाना जाता है? A. साइट्रस केंकर (Citrus Canker) B. Black arm of cotton C. आलू का विल्ट (Wilt of Potato) D. उपरोक्त में से कोई नहीं Ans. C आलू का विल्ट रोग बैक्टीरिया की वजह से पौधे में होता है. इसे रिंग डिजीज के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि इसमें भ...